Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेटियों ने बाजी मारी, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा का हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने छात्राओं का मुंह मीठा कराते हुये प्रधानाचार्य सविता श्रीवास्तव और शिक्षकों के भूमिका की सराहना किया। 

हाई स्कूल में नेहा वर्मा 87 प्रतिशत, खुशबू 85.8, प्रिया सोनी 85.6, खुशबू वर्मा 84.6, महिमा 84.5 प्रतिशत अंक अर्जित किया जबकि इण्टर मीडिएट में लक्ष्मी चौधरी 86.8, गोल्डी गुप्ता 86.2, रेनिका वर्मा, संगम वर्मा   85.8, मीना यादव ने 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया। 

डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी और सी.सी. टी.वी. कैमरे लगवाये गये थे। छात्राओं ने नकल विहीन परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता अर्जित कर सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां किसी से पीछे नही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे