सुनील उपाध्याय
बस्ती:जल के बिना जीवन की परिकल्पना करना बेमानी है यह संदेश चंम्पक पत्रिका द्वारा लिटिल प्लानेट स्कुल मे आयोजित चंपक क्रिऐटिव कांटेस्ट मे सम्मिलित छात्र छात्राओं ने अपनी चित्र कला के माध्यम से दिया !
छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण वृक्षारोपण सहित अनेक गंभीर विषयों पर भी अपनी कला के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया ! कार्यक्रम में डॉ ऋतंभरा तिवारी ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया ! विद्यालय की निदेशिका अर्चना पाण्डेय ने पर्यावरण को जीवन से जोड़ते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों व प्रतियोगिता कराने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया! पुरस्कारों के क्रम में जूनियर वर्ग में साक्षी पांडे को प्रथम विश्वास त्रिवेदी को द्वितीय आकांक्षा वर्मा को तृतीय स्थान मिला वही सीनियर वर्ग में रिया पटेल को प्रथम महिमा निषाद को देती तथा युवराज चौरसिया को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ ! कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती शुभ्रा सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडे, सचिन्द्र शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, बजरंग प्रसाद तिवारी, अजमेर सिंह, मांडवी मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, ज्योत्स्ना उपाध्याय, प्रमिला शुक्ला, सोनल चौधरी, नीलम चौधरी, निदा वली, फारुकी आदि का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ