खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट आते ही जिले में खुशी की लहर है और हो क्यों ना, बात ही खुशी की है,अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सुल्तानपुर जिले के दो होनहारों ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल किया है।
आगे पढ़ें पूरी खबर
सौरभ बरनवाल को 235 वीं तो सृष्टि चौरसिया को 603 वीं रैंक हासिल हुई है।एक साथ दो आईएएस बनने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।आप को बताते चले सौरभ बरनवाल शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले है तो वही सृष्टि चौरसिया लंभुआ तहसील के सूर्यभान पट्टी गांव की रहने वाली है।सृष्टि अभी रक्षा मंत्रालय में कार्यरत है।सृष्टि के पिता समाज कल्याण विभाग में डायरेक्टर है।रैंक कम होने से स्रुष्टि को आईआरएस सेवा की जिम्मेदारी मिलेगी।सौरभ बरनवाल व्यवसायी बसंतलाल के दूसरे बेटे है।मां बड़ोदा ऊप्र ग्रामीण बैंक में कैशियर है।सौरभ बचपन से पढ़ाई में अच्छे थे।आईएएस बनना सबसे बड़ा सपना था जो उन्होंने सच कर दिखाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ