सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग बस्ती द्वारा यातायात सुरक्षा सप्ताह के समापन के अंतिम दिन कबीर तिराहे से मार्च निकाल निकाला गया । मार्च को महादेव विधायक रवि सोनकर ने रवाना किया । मार्च के दौरान विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए महाराणा प्रताप चौराहे कंपनी बाग व प्रेस क्लब होते हुए मार्च का समापन शास्त्री चौक पर हुआ जहां पर आरटीओ आर के विश्वकर्मा व मंडलायुक्त राकेश चन्द्र साहू ने अपने संबोधन में लोगों से यातायात संस्करों व नियमो को पालन करने की अपील की । आरटीओ आर के विश्वकर्मा ने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने हेडफोन लगाकर वाहन चलाने या अटैक करने के चक्कर में होती है यदि हम संयम से काम लें और नियत नियंत्रित वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है शास्त्री चौक पर मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया एवं मोमबत्ती जलाकर दुर्घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ