Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित सीएमएस का दबदबा कायम


अखिलेश्वर तिवारी
इंटरमीडिएट में सीएमएस की अंजली सिंह तो हाई स्कूल में उतरौला की तानिया डिडवानिया ने किया जिले में टॉप
इंटरमीडिएट टॉप टेन में सीएमएस के आठ छात्र शामिल

बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा फल घोषित हो गया । परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही चारों और खुशियों का माहौल देखने को मिला । पूर्व की भांति इस बार भी सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज का दबदबा कायम रहा । इंटरमीडिएट परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज 8 छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है जिसमें अंजली सिंह ने जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल की । अंजली को कुल 452 अंक 90.4 प्रतिशत प्राप्त हुए । इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में सीएमएस के 8 छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया ।
द्वितीय स्थान पर मोहम्मद सादिक खान को 451 अंक 90.2, तृतीय स्थान कुमारी एकता यादव को 446 अंक 89.2 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान सत्येंद्र कुमार को 444 अंक 88.8 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर रोहित कुमार कसौंधन को 441 अंक 88.2 प्रतिशत तथा इतना ही अंक भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला के शिवानी कौशल ने भी प्राप्त किया है । छठवें स्थान पर एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज के मुबासरा फातमा ने 440 अंक 88 प्रतिशत, सातवां स्थान बसंत लाल इंटर कॉलेज रतनपुर के फहद अली सिद्दीकी ने 439 अंक 87.8 प्रतिशत, आठवें स्थान पर सीएमएस के 2 छात्र संयुक्त रुप से कुमारी प्रार्थना सिंह तथा मतीउल्लाह ने 438 अंक 87.6 प्रतिशत प्राप्त किया, इतना ही प्रतिशत सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज तुलसीपुर के आशीष कुमार गुप्ता को भी प्राप्त हुआ है, नवां स्थान कुबेर मति पांडे मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज के युवराज सिंह 437 अंक 87.4 प्रतिशत तथा दसवें स्थान पर सीएमएस के प्रदीप कुमार ने 434 अंक 86.80 प्रतिशत प्राप्त किया है ।


         हाई स्कूल की परीक्षा में उतरौला के स्कॉलर अकादमी इन्टर कालेज की छात्रा तानिया डिडवानिया ने जिले में सर्वोच्च 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है । द्वितीय स्थान पर पंडित राम दुलारे इंटर कॉलेज घूघुलपुर के सत्यव्रत शुक्ला ने 554 अंक 92.33 प्रतिशत, तृतीय स्थान स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के आकांक्षा सिंह 553 अंक 92.17  प्रतिशत, चौथे स्थान पर इसी विद्यालय के हर्ष जायसवाल 549 अंक 91.5 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर बी एम इंटर कॉलेज बलरामपुर के विवेकानंद मिश्रा 548 अंक 91.33%, छठवें स्थान पर स्कॉलर्स एकेडमी के इशिका पटवा 547 अंक 91.6 प्रतिशत, सातवें स्थान पर स्कॉलर्स एकेडमी की कृष्ण मोहन पांडे तथा बी एम इंटर कॉलेज के बिंदेश्वरी प्रसाद मौर्या ने बराबर बराबर 545 अंक 90.83 प्रतिशत, आठवें स्थान पर स्कॉलर्स एकेडमी की नरगिस फातिमा 543 अंक 89.83 प्रतिशत, नौवें स्थान पर 6 छात्र-छात्राओं ने बराबर बराबर 539 अंक 89.83 प्रतिशत प्राप्त किया है जिनमे सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर के मोहम्मद अरशद बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार के मुकेश वर्मा, बी एम इंटर कॉलेज बलरामपुर के श्वेता तिवारी, स्कॉलर अकादमी के अमन साहनी व आशुतोष साहनी तथा एच आर ए इंटर कॉलेज उतरौला के दिनेश गुप्ता शामिल हैं । दसवें स्थान पर 3 छात्र छात्राओं ने बराबर  538 अंक 89. 67 प्रतिशत प्राप्त किया है जिनमें में सीएमएस बलरामपुर की ऋचा शुक्ला, सुंदरदास राम लाल इंटर कॉलेज बलरामपुर की दर्शिका त्रिपाठी व स्कॉलर्स एकेडमी के मोहम्मद कयूम खान शामिल है जिन्होंने जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया है । स्थान प्राप्त छात्रों का कहना था की योगी सरकार द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराए जाने से हम लोगों को उचित स्थान प्राप्त हो सका है और ऐसी व्यवस्था में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अपने मेहनत के बल पर अपना मुकाम आसानी से हासिल कर पाएंगे । सभी मेधावी छात्र छात्राओं को हमारी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामना ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे