अमरजीत सिंह
फैजाबाद:विकासखंड मवई क्षेत्र के छात्र छात्राएं अपना अपना परिणाम जानने के लिये दोपहर से ही साइबर कैफे व जनसेवा केंद्रों व मोबाइल सेवा पर मौजूद रही।और जैसे ही बोर्ड परीक्षा परिणाम के साइट खुली लोग अपना अपना नाम सूची में देखने में जुट गए।उत्कृष्ट परिणाम आते ही जहां कुछ छात्र छात्रों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली वही कुछ को निराशा भी हाथ लगी।अच्छे अंक पाकर उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं के साथ उनके परिजनों में भी खुशी देखने को मिली।बाबा शिवचरन दास शम्भू दत्त मेमोरियल इंटर कालेज में तो बोर्ड परीक्षा परिणाम आते ही अध्यापक छात्र एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।विद्यालय के संरक्षक राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार के परिणाम में उनके यहां हाईस्कूल का रिजल्ट 86% व इंटर का रिजल्ट 83% रहा।इंटर की परीक्षा में अभिषेक शुक्ला 438 अंक नौशीन जहां 429 जेबा परवीन 418 रामवचन 411 दिशा सिंह 409 रवि विश्वकर्मा 409 अंक पाकर विद्यालय के टॉप पांच छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित किया।वही श्री रामजानकी इंटर कालेज की छात्रा सुषमा साहू ने 440 अंक पाकर जिले में दसवां व ब्लॉक में पहला स्थान पाई।उत्कृष्ट परिणामों का श्रेय इन सभी छात्रों ने शिक्षकों व अपने माता-पिता को दिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ