अमरजीत सिंह
फैजाबाद: मवई थाना क्षेत्र आग का तांडव रूकने का नाम नही ले रहा है।रविवार की देर शाम ग्राम सालारपुर मजरे जैसुखपुर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में सात दलित परिवारों के घर जलकर राख हो गये।अग्निकाण्ड में राम अभिलाख पुत्र बाबूराम, कल्लू पुत्र राम अभिलाख, लल्लू पुत्र राम अभिलाख, रामफेर पुत्र राजाराम,अशोक कुमार पुत्र रामफेर, यशोदा पत्नी बाबूराम, अलमेश कुमार पुत्र बाबूराम सहित सात घर जलकर राख हो गये।आग लगते ही ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिये जब तक वहां पहुँचकर बुझा पाते तब तक सात परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी सिर्फ राख बुझाने के काम आई।ग्रामप्रधान हरिनाथ वर्मा ने बताया कि आग से सात दलित परिवारों की सारी गृहस्थी जल गई।तहसील दार रामजन्म यादव ने बताया कि जानकारी मिली है लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है लेखपाल की रिपोर्ट आते ही अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता प्रदान की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ