वासुदेव यादव
फ़ैजाबाद अयोध्या। जैन मंदिर चैकीदार की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलाशा कर दिया। इस दौरान कहा गया कि राजू अवस्थी की हत्या आशनाई के चक्कर में की गई थी। हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया, ततपश्चात अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
इस दौरान कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष 23.12.2017 की रात जैन मंदिर के चैकीदार राजू अवस्थी 45 वर्ष की धारदार हरियार से अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। यहा पर जांच पडताल में आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई। इस मंदिर में अक्सर एक खुबसूरत महिला आया करती थी। उसी के कारण उसकी हत्या की गई। हत्या करने वाले मुजरिम श्याम जी गुप्ता पुत्र किशन लाल गुप्ता बेगमपुरा और तेज बहादुर सिंह पुत्र हीरालाल निवासी प्रमोद वन अयोध्या आदि शामिल रहे।
इस मामले में मुअसं 713/17 धारा 302 व 393 के तहत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज था। श्री मिश्र ने बताया कि सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ