वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, अयोध्या नगर में 1 मई की रात होने वाले परंपरागत सबे बारात के संदर्भ में रविवार की शाम राम जन्मभूमि थाने में क्षेत्र के हिन्दू मुस्लिम समुदाय के संभ्रांतजनों के साथ नवागत थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था व आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की मींिटंग आयोजित किया।
इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि पंरपरागत जगहों मस्जिद/दरगाह पर ही यह आयोजन होगा। इस दौरान सभी लोग नियम कानून के दायरे में आयोजन करे। इस दौरान उचित सुरक्षा रहेगा। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के अलावा नगर निगम की ओर से प्रकाश, पानी, सफाई आदि का उचित प्रबंध कराया जाएगा।
इस दौरान पार्षद हाजी असद ने कहा कि सबे बारात इस क्षेत्र में आधा दर्जन पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रशासन हर संभव व्यवस्था कराए। जबकि पहलवान घनश्यामदास ने कहा कि अयोध्या आपसी सौहार्द की नगरी है। यहा पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम हैं। यह त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न होगी। जबकि सपानेता महफूज अहमद वारसी ने कहा कि परपंरागत जगहों पर ही यह आयोजन होता है। ऐसे में हर संभव सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासन नियत समय से कराएं।
इस दौरान पीस कमेटी में आएं संभ्रांतजनों के प्रति कटरा चैकी प्रभारी सुधीर यादव में अंत में आभार ज्ञापित किए। इस मीटिंग में जेई एके मिश्र, पार्षद खजांची, नौशाद आलम, हनुमान गुप्ता,रियाज अहमद, अता उल्लाह राईनी, मो. आफाक, अब्दुल कादिर, अब्दुल हकीम के अलावा दरोगा एके मिश्र, रमेश कुमार, अविनाश कुमार सिपाही आमेवीर सिंह तोमर, धवन भाई और राम प्रवेश यादव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ