अमरजीत सिंह
फैजाबाद : नेशनल हाइवे रविवार भोर मे दो वाहनों की भिड़त मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी युवक का शव सीमा बिबाद मे लगभग 12 घंटे तक फोरलेन के किनारे पड़ा रहा बताते है कि दो बार पटरंगा पुलिस मौके पर पहुची और सीमा मवई बताकर बैरक वापस चली गयी आखिरकार मवई पुलिस ने देर शाम युवक का पंचनामा कराकर लाश को पीएम के लिए भेजा और ड़ीसीएम पर पड़े मोबाइल नम्बर के माध्यम से शव की शिनाख्त कर परिजनो को सूचना दिया
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिले के सीमा पर गंगरेला मोड़ के पास ओवर टेक करने के चक्कर में दो ड़ीसीएम आपस मे भिड़ गयी जिसकी सूचना लोगो ने स्थानीय पुलिस को हुई एक डीसीएम पर प्लास्टिक लदी थी तो दूसरे पर रैक लदी थी मौके पर पहुची पटरंगा पुलिस ने घटना स्थल मवई थाने होने की बात करते करते सुबह से शाम हो गयी शव वैसे ही पड़ा रहा फिर शाम पहुचे मवई थाना प्रभारी मिथलेश श्रीवास्तव शव को पीएम के लिए भेजा इस बाबत मे थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया और डीसीएम पर पड़े मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया जिससे मृतक की पहचान शारजहापुर जनपद के नदलारसी गॉव निवासी कल्लन यादव पुत्र भारत 35 के रुप मे हुई है परिजनो को सूचना दे दी गयी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ