Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवीन परती के जमीन पर अबैध रुप से निर्माण करने की हुई शिकायत


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद  :रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई चौराहा से मवई रोड़ पर मंदिर के बाबा की दंबगई से परेशान व नवीन परती के जमीन पर अबैध रुप से निर्माण करने की शिकायत दर्जनो दुकान दारो ने जनसुनवाई पोटल पर प्रमुख सचिव राजस्व व जिलाधिकारी को कर कार्यवाही की मॉग की      
            बताया जाता है कि मवई चौराहा से मवई रोड़ सईद,अकबर,अशीष,अजीम,तौहीद,अशफाक आदि मवई रोड़ के बगल गाटा सं.393 रक्बा 0.170 हेक्टेयर में सरकारी अभिलेख में नवीन परती दर्ज है जिसमे प्रार्थी गण चाय,फल,जूता,चप्पल की लगभग 40 वर्षो से दुकान करते चले आ रहे थे उसी मे लगभग 15 वर्ष पहले बाबा राम चरन दास आए और सभी के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण कर लिया बाकी बची हुई जमीन में बाऊड्रीवाल बना लिया था जिस 03/04/18 को नींव खोदकर दुकान का निर्माण करने लगा तभी सभी लोगो ने जनसुनवाई पोटल पर 40017718015536 संख्या पर ऑनलाइन शिकायत किया जिस पर हल्का लेखपाल कानून गो व मवई पुलिस पहुचकर निर्माण रोकवा दिया लेकिन 12/04/18 बाबा ने पुनःनिर्माण शुरु कर जिस पर तहसीलदार से शिकायत की गयी जिसके बाद थानाध्यक्ष मवई मिथलेश श्रीवास्तव कानून गो अनुपम वर्मा हल्का लेखपाल पहुच कर बंद करा दिया जिस पर बाबा ने आत्मदाह करने की धमकी उक्त अधिकारियों को दी 
        सईद आदि ने  बताया की शनिवार 28/04/18 को बाबा ने पुनः निर्माण शुरु कर दिया तब सभी लोगो ने शिकायत की जिसके बाद ड़ायल 100 की पीआरबी 0929 दरोगा मुलायम सिंह यादव ने पहुच कर निर्माण रोकवा दिया लेकिन कोई कार्यवाही न होने से बाबा के हौसले बुलंद है साथ ही बताया कि बाबा शनिवार देर शाम से आमरण अनसन पर बैठे है खबर मीड़िया को होते ही प्रशासन हाथ पॉव फूल लगे रबिवार को सीओ अमर सिंह द्वारा बाबा का अनशन तोड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन विफल रहा 
       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे