गोंडा:-बभनान-मसकनवा मार्ग पर स्थित मसकनवा गाव के निकट बारातियों से भरी बस व ट्राला से आमने-सामने हुई भिड़ंत।ट्रक ड्राइवर को आयी गंभीर चोटें।अन्य किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।घटना रविवार की रात ग्यारह बजे के करीब की है।
ट्रक के ड्राइवर गोविन्द चौधरी ने बताया कि दतौली मनकापुर चीनी मिल से चीनियों की बोरी लादकर बभनान के रास्ते मुजफ्फरपुर बिहार लेकर जा रहा था।तभी छपिया की तरफ से आरही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बस सहित ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही ड्राइवर को पैर,पीठ व सीने पर गंभीर चोटें आयी।जिसका इलाज पास के एक निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है।मसकनवा चौकी के राधारमण चौबे ने बताया कि बारातियों से भरी बस कमलाभारी गिलौला थाना इकौना जिला श्रावस्ती से विकासखण्ड छपिया के चटकनवा में जा रही थी।थानाप्रभारी छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि वाहन स्वामियों को बुलाया गया है। ट्राला व बस को कब्जे में ले लिया गया है।आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ