गोण्डा:- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर के द्वारा महिला उत्पीड़न कारण और निवारण गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती सेवाश्रम की अध्यक्ष सरस्वती तिवारी ने किया।
गोष्ठी में राम चंदर जयसवाल ने सदाचार को जीवन में लाने व कुलदीप उपाध्याय ने परिवार का संस्कार ठीक होने की बात कही।सुभाष चंद उपाध्याय ने ने कहा कि बच्चों को माता पिता और गुरु ही सही दिशा दे सकते है।पूजा मनमोहिनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति फिल्मो में अश्लील ड्रेश पर सरकार को रोक लगाने की बात कही।नीलम प्रकाश पाठक ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों को टी वी मोबाईल इत्यादि से दूर रखा जाय। केदारनाथ मिश्रा ने पुरानी परम्परा व नीतियों को अपनाने व सीख लेने की बात कही। इशरत सुल्ताना ने कहा कि महिलाओ को हमेशा सशक्त रहना चाहिए।ओपी तिवारी ने कहा कि टेलीविजनों में अश्लील वीडियो पर रोक लगनी चाहिए।राम कुमार नारद ने कहा कि भारतीय संस्कृति को इस समय के युवा भूलते जा रहे हैं।हम सभी को अपनी संस्कृति को अपनाने से ही महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओ से निदान मिल सकता है। गोष्ठी में किशुन गुप्ता,भीषम वर्मा,कामता मिश्रा,संजय दुबे,शिवा प्रियदर्शनी,राजू चौहान, राजेश कुमार त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, कंचन गुप्ता, रेनू मिश्रा पूनम आचार्य दीपा कश्यप संध्या तिवारी सोनिया उपाध्याय ममता यादव मंजू यादव सर्वेश शर्मा राम नरायन शर्मा दिव्या दिव्यदर्शनी मीना गुप्ता आदि ने भी भारतीय संस्कृत को अपनाने तथा विदेशी संस्कृत को त्याग लेने की संकल्प ली।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ