Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कालेज में छात्राएँ एवं शिक्षक उत्साहित रहे


मनीष ओझा 

प्रतापगढ़ । जेआरडी गर्ल्स इण्टर कालेज खरगीपुर मांधाता की सभी छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर कालेज में छात्राएँ एवं शिक्षक उत्साहित रहे ।
कालेज के  प्रबंधक राम अभिलाष मौर्य ' बच्चा 'ने बताया कि हाईस्कूल में 121 एवं इण्टर मीडिएट में 165 छात्राएँ पंजीकृत थी । परीक्षा में शामिल कई छात्राएँ सम्मान सहित उत्तीर्ण हुयी । प्रबंधक राम अभिलाष मौर्य ने इसे छात्राओं की लगन और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया । हाईस्कूल में पूजा गुप्ता 85% , आयुषी मिश्रा 81.62 और विनीता गुप्ता 78.83 % अंक पाकर  क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही जबकि इण्टर मीडिएट में सुष्मिता सरोज 80.4% अंक के साथ कालेज में अव्वल रही । शिवांगी गुप्ता  एवं अंकिता सिंह 79.2% अंक के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रही जबकि 77.4 % अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही ।प्रबन्धक ने छात्राओं  का मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी । इस दौरान प्रधानाचार्या हुमैरा बानो , सुजाता पटेल , रेनू सिंह , मनोज कश्यप , प्रशान्त पाण्डेय , अमर यादव , राकेश यादव , धर्मेन्द्र सिंह ,गणेश दत्त श्रीवास्तव आदि शिक्षकों के अलावा छात्रायें एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे