अमरजीत सिंह
बस्ती । बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मुण्डेरवा के ग्राम पंचायत कबरा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल के साथ रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेते हुये सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया।
कहा कि शौचालय निर्माण, आवास, बिजली, उज्जवला गैस आदि का लाभ जहां प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं दीमागी बुखार से बच्चों को बचाने के लिये टीकाकरण अभियान चल रहा है । सबको इसका लाभ उठाना चाहिये। सदर विधायक ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुये शौचालय निर्माण कराने पर जोर दिया।
चौपाल में प्रभारी बीडीओ अरूण कुमार पाण्डेय को सदर विधायक ने निर्देश दिया कि गांव के मूल भूत समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाय। ग्राम विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने चौपाल में ही लोगों की प्राथमिक समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होने ग्रामीणों के साथ सहभोज कर उन्हें केन्द्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ा।
ग्राम प्रधान जय प्रकाश चौधरी ने सदर विधायक ने गांव केे समस्याओं की जानकारी लिया और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वशिष्ठ मुनि दूबे, बीरबल चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, रवि श्रीवास्तव, गणेश चौधरी, धर्मराज मौर्य, लालचंद चौधरी, राजू कुमार, संजय चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, आशीष चौधरी, अनुराग दत्त पटेल, रमेश गुप्ता, अमर सोनी, जगदम्बा चौधरी, आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ