Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय की औरते उलझी , मनकापुर फ़ोर्स तैनात


गोण्डा।बीते रविवार को दो समुदाय की औरते मामूली विवाद को लेकर आपस में उलझ गयी।मामला परिजनो तक पहुंचा तो दो पक्षो में जाम कर लात-घूसे चले।पुलिस ने दोनो पक्षो के तरफ से यनसीआर लिख लिया और तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया 
यह है मामला 
  मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव नानकार गांव निवासनी श्रीमती लक्ष्मी कौशल पत्नी संतोष कौशल पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बीते रविवार को विपक्षी इबादत उर्फ बादल पुत्र बैढोले,रिजवान पुत्र इस्माइल व रहीश पुत्र हनीफ निवासी उपरोक्त  पीडिता के किराये के दुकान पर आ कर भद्दी-भद्दी बाते करते जो अपने पति को बताया।रविवार को पीडिता का लडका सरकारी नल पर पानी भर रहा था कि प्रतिवादी के  लड़का ने भरी बाल्टी में थूक दिया।जब उस की शिकायत किया तब तीनो लोग गाली देते हुए लात-घूसा से पिटायी कर दी।

मामले में पुलिस तीन लोगो के विरुद्व यनसीआर दर्ज कर लिया।वही दूसरे पक्ष के शायरा बानो पत्नी फारुख पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि विपक्षी दुर्गेश पुत्र अज्ञात किराये के मकान में रहते है।रविवार को पीडिता के दो लडके सरकारी नल पर पानी पीने गये।विपक्षी कपडा साफ कर रही थी।पानी पीते समय पानी गिर गया।जिस पर प्रतिवादी दोनो लङको को मार कर भगा दिया और लड़का रोते हुए घर आ कर बताया तो पीडिता शिकायत ले कर प्रतिवादी के पास गयी।जिस पर पूरा परिवार मिल कर घसीट कर लात-घूसा से पिटायी किया।जिससे काफी चोटे आयी।पुलिस ने मामले में पुलिस यनसीआर दर्ज कर ली है।
अराजक तत्वों ने की साजिश 
 सोमवार को तड़के प्रथम पक्ष लक्ष्मी के घर में प्रतिबंघित मांस फेके जाने का मामला प्रकाश में आने पर दोनो समुदाय आमने-सामने आ गये।मौके से पुलिस ने मांस के टुकडो को जांच के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह के निर्देश पर निर्वतमान कोतवाल ददन सिंह को मछलीगांव नानकार भेज कर मामले में जांच-पड़ताल करवाया गया |

बोले जिम्मेदार 
 कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ अराजकतत्व आपसी सौहार्द बिगाडना चाहते है।उन्हे चिहिन्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और मांस के लोथडो को जांच के लिये भेजा गया है तथा तीन नामजद लोगो को151में गिरफ्तार किया गया।मौके पुलिस कैम्प कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे