Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस की सह पर दबंगों ने गिराया नव निर्मित आवास का छज्जा


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के कोठा में पुलिस की सह पर दबंगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत नव निर्मित आवास का छज्जा गिरा दिया । पीड़ित ने बताया कि छज्जा तोड़ देने से छत भी दरक गई है ।
     पीड़ित गौरीशंकर मौर्य निवासी मुरावन पुरवा कोठा ने बताया कि उसको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था । उसने विपक्षी राम टहल मौर्य की दीवाल से 10 फीट दूरी पर अपना आवास बनवाया था व उसमें 1 फीट का छत से लगा हुआ 9 इंच का छज्जा भी डाला था । आरोप है कि विपक्षी ने पुलिस से मिलकर उसे व उसके पुत्रों पवन कुमार मौर्य व संतोष कुमार मौर्य को थाने पर बैठा लिया । इस दौरान विपक्षी राम टहल मौर्य के पक्ष वालों ने पुलिस की सह पर सोमवार दोपहर बाद छज्जे को तोड़कर गिरा दिया , जिससे  पीड़ित की छत भी दरक गई ।  इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों को थाने से छोड़ दिया । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है ,छज्जा कैसे गिरा पता किया जायेगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे