डॉ ओपी भारती
गोण्डा:दहेज लोभियों ने मोटरसाइकिल की मांग की न मिलने पर गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि उसे गर्भपात हो गया। इस पर भी पति का जी नही भरा यो उसने फोन पर तलाक दे दिया। पत्नी आज भी अस्पताल में भर्ती है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काशीपुर के फकीरनपुरवा का है।
श्रावस्ती जनपद के थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम राजगढ़ गुल्हरिया निवासी नन्कू पुत्र रहमत ने थाने पर तहरीर दिया है कि उसकी पुत्री जरीना की शादी एक वर्ष पूर्व काशीपुर के मजरे फकीरनपुरवा निवासी परवान अली से किया था। शादी के बाद से ही ससुराली जन मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार मारते पीटते रहे जिसकी सूचना मोबाइल के जरिए देती थी। 20 अप्रैल को मार पीटकर घर से भगा दिया। सूचना पर मायेके वाले उसे ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसे गर्भपात हो गया। अभी भी उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। हद तो तब हो गई कि अस्पताल में भर्ती पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ