सुल्तानपुर. जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी बाज़ार में मारुति सवार बदमाशो ने ट्रक ड्राइवर को पहले सरे बाज़ार जमकर पीटा, फिर मारुति पर लादकर उसे लेकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर से पूछताछ की है।
ग़ौरतलब हो कि आज देर शाम 7 बजे कोको-कोला लदी एक ट्रक उन्नाव से माल लादकर पटना बिहार जा रही थी।
अभी ट्रक जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत सेमरी बाजार चौक में पहुंची थी कि मारुति सवार अज्ञात बदमाशो ने ट्रक को रोका, ड्राइवर को उतार कर उसे जमकर पीटा और फिर उसे मारुति में बैठाकर ले गये।
स्थानीय लोगों ने इस की ख़बर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
यहां उसने ट्रक के क्लीनजर से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि ट्रक चालक अरविंद यादव अम्बेडकरनगर ज़िले के बसखारी थाना क्षेत्र के जनेपुर गांव का निवासी है। लोगों ने जिस मारुति कार से अपहरण हुआ है उसका नम्बर पुलिस को दिया है,
जयसिंहपुर कोतवाल राम बाबू पटेल ने बताया कि अपहरण में प्रयोग की गई मारुति कार का नंबर यूपी 36 एफ 4486 है। जिसकी नाकाबंदी के लिये आसपास के थानों पर वायरलेस किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ