Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात से आई यात्री महिला के साथ अयोध्या में हुवा बलात्कार


वासुदेव यादव
अयोध्या। फ़ैज़ाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रांत गुजरात से आई एक यात्री महिला का अयोध्या में बलात्कार हो गया।  यह घटना गत 29 अप्रैल रात की बताई जा रही है पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
  ज्ञात हो कि अयोध्या बाईपास स्थित साकेत पेट्रोल पंप के पास बिना मानक के चल रहे सरयू धर्मशाला में गत रात्रि एक यात्री महिला अपने अन्य यात्रियों के साथ आकर रुकी हुई थी जो कि यात्रियों का खाना बनाया करती है। वह शाम को खाना बनाकर जब एक गाड़ी चालक जिग्नेश के कमरे में पानी देने गई तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ जोर जबरदस्ती बलात्कार व गुदा मैथुन किया। विरोध करने पर धमकी भी दिया। पीड़िता की ओर से  लिखित शिकायत अयोध्या कोतवाली में दी गई। जिसके चलते वाहन चालक अभियुक्त जीग्रेस पुत्र नरसीभाई ग्राम जसतड़ थाना जसतड़ जिला राजकोट के विरुद्ध धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। 
ज्ञात हो कि अयोध्या में इससे पूर्व भी महिलाओं के साथ बलात्कार होता ही रहा है, एक बार और विदेशी महिला के साथ बलात्कार हो चुका हैं।  लेकिन गुजरात की यात्री महिला के साथ यह घटना होने से पूरी अयोध्या में हड़कंप मच गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस राज से बिलांग करते हैं यह महिला उसी प्रांत गुजरात की रहने वाली है । अयोध्या जैसे संवेदनशील धार्मिक नगरी में गैर प्रांत की महिला के साथ दुष्कर्म बलात्कार होना जहां दुखद बात है। वही सवाल उठता है कि जब अयोध्या में बाहर से आने वाली महिलाओं की इज्जत ही सुरक्षित नहीं है तो यहां पर पर्यटक को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।
   इस संदर्भ में अयोध्या कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त वाहन चालक जीग्रेस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच कोतवाल खुद कर रहे हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे