अमरजीत सिंह
फैजाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र मे महिला के साथ दुराचार का मामला प्रकाश मे आया है पुलिसियां कार्यशैली से तंग आकर महिला व आक्रोशित परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी और सुरक्षा की मॉग की
मामला थाना क्षेत्र के सिठौली गॉव का है गॉव की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मनोज कुमार को लिखित शिकायत की है महिला का आरोप है कि उसके पति रोजी रोटी के लिए बाहर गये है 22 मई की रात अपने घर मे अकेली लेटी थी घर की एक दीवार गिरी थी उसी रास्ते से गॉव के धर्मेन्द्र कुमार पुत्र संतू अाए और मेरे मुह कपड़े से दबाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया सॉस बढ़ती देख बाहर सो रही सास उठ गयी और घर का दरवाजा खोलकर जबतक अंदर आती तब तक वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला
आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने परिजनों को आपबीती बताते हुए रात्रि मे ही ड़ायल 100 पर फोन कर उक्त घटना से अवगत कराया लेकिन जब तक ड़ायल 100 मौके पर पहुची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस रात मे ही सास व बहू को थाने ले गयी और थाने के सुपुर्दगी मे कर दी पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस को हम और हमारी सास ने रात मे ही तहरीर दे दी थी मगर घटना को तीन दिन बीत चुके है पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तब हम मजबूर होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मनोज कुमार से न्याय की उम्मीद लेकर आयी हू


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ