Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत से भाजपाई गदगद अटल भवन में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी



अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधानसभा के 222 सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जिला भाजपा कार्यालय के अटल भवन तुलसी पार्क में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में नरेंद्र मोदी और योगी आदिनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, गांव के गरीब और किसान, बेरोजगारी एवं देश के प्रगति के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं उसी का ये सुखद परिणाम की देश चारों तरफ से भगवामय हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे स्वाभिमान, अभिमान और सम्मान बढ़ाते हुए देश की दशा और दिशा को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है देश की जनता ने मोदी और योगी के नेतृत्व में विश्वास एवं निष्ठा व्यक्त किया। कर्नाटक ने भारी बहुतमत से मिली जीत पर जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास नारों के साथ कार्य कर रही है जनता प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना आदर्श मानती है, उन्ही के नेतृत्व में आज देश के विभिन्न प्रदेशो में भारतीय जनता पार्टी के सरकार चल है, इस चुनाव से साफ दिख रहा है आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पुनः मोदी जी के अगुवाई में चुनाव लगेगी और भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी। इस अवसर पर भाजपा की संयोजिका मंजू तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल, जिला विस्तारक जगतपाल यादव, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, भाजपा , वरुण सिंह मोनू, सौरभ रतन पांडेय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा, युवा मोर्चा के संयोजक अपूर्व प्रताप सिंह विजय गुप्ता मोनू दुबे, अंशुमाली, राजू द्विवेदी लालू चौहान, आकाश पांडे आदि ने  खुशियां मनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे