शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । समाज के प्रति भी हमारी जिम्मेदारी है इसी के परिप्रेक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है, अगर कमजोर, गरीब, वंचित लोगों को सुविधाएं न मिल रही हो तो वह प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन संपर्क करने के पूर्व वह संबंधित विभाग से संपर्क जरूर स्थापित कर लें। उक्त बाते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद के विकासखंड बिहार के ब्लॉक सभागार में गरीबी उन्मूलन विषय पर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती मधु डोगरा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कही ।उन्होने कहा कि प्राधिकरण का यह प्रयास रहता है कि पात्र को ही योजनाएं मिले उसका दुरुपयोग न हो इसके अलावा प्राधिकरण समाज के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दिए गए लाभों एवं मौलिक अधिकारों तक पहुंच बने इसके लिए प्रयासरत रहता है। शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबी उन्मूलन के लिए आवास, पेंशन, राशन कार्ड आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, पात्र कठिनाइयों की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर पीएलबी निरंजन प्रकाश तिवारी में श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा किया एवं कार्यक्रम का संचालन पीएलबी राम प्रकाश पांडे ने किया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह , अजय कुमार पांडे, राजीव दुबे , विजय राज , उमेश चंद्र आदि लोगों ने सहभागिता किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ