रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा की जारही अबैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध शराब बेचने वालो में हड़कम्प मचा हुआ है।लेकिन बड़े लोगो पर कार्यवाही नाहोना चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी कार्यवाही की जद में आया एक और कारोबारी।20 लीटर अवैध शराब हुई बरामद एक गिरफ्तार।
बताते चले की जनपद गोण्डा में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये गए अभियान के अंतर्गत लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदयेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में तथा संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के नेतृत्व में दिनांक 20/5/18 को एक अभियुक्त को चेतावन पुरवा पुलिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।उक्त के सम्बंध में मु0अ0सं0 136/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त जगसेन पुत्र राजदत्त निवासी ग्राम सेझियाडीह थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के साथ 20लीटर अबैध शराब बरामद।
गिरफ्तार करने वाली टीम मेआरक्षी राकेश गौतम hg बाबादीन रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ