Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहीद कारसेवको की स्मृति मे निर्माण होगा भव्य "अशोक सिंहल द्वार"


वासुदेव यादव 
अयोध्या:फ़ैजाबाद । राम नगरी में अब वोट लेने  हेतु भीजेपी सरकार नई चाल चल दी हैं। अब वह गेट बनवाकर वोट भी लेगी। 2019 नजदीक है। ऐसे में बीजेपी मिशन 2019 में जुट गई है। जबकि अन्य दल सो रहे है। 
 इस द्वार के निर्माण की परिकल्पना विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक स्व अशोक सिंहल जी ने की  थी जिसका आज श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की विशेष उपस्थिति मे तथा विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय ने भूमि पूजन कर के किया।इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि न्यास सदस्य महंत सुरेश दास, बड़ाभक्तमाल के महंत  अवधेश दास,अधिकारी राजकुमार दास,केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य शियाकिशोरी शरण, बालमुकुंद शरण महंत रामकुमार दास,शियापिया शरण,दयालु महाराज,पुजारी रमेश दास,राजूदास,महंत छबीले दास  विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, सांसद लल्लू सिंह,विधायक वेद गुप्ता, शिवदास सिंह,हरिशंकर सिंह, शरद शर्मा, ज्ञानी गुरजीत सिंह,सरदार चरणजीत सिंह बालचंद्र वर्मा रामशंकर यादव,पवन तिवारी अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।भूमि पूजन वैदिक मंत्रोंचारण के साथ आचार्य इन्द्रदेव मिश्र,दुर्गा गौतम ने सम्पन्न कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे