Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इन्हौना बस स्टाप पर मिला शव,मचा हड़कम्प


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के नेशनल हाईवे 56 पर स्थित बस स्टाप इन्हौना मे एक शव मिला।शव की सूचना मिलने के बाद भी इन्हौना चौकी के उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचना मुनासिब नही समझा।मृतक के बारे मे जानकारी भी नही हो रही है कि वह किस गाँव का निवासी था।व्यक्ती के  मौत के कारण  का पता नही चल रहा है।मृतक को देख के चौराहे पर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है।कोई पागल तो कोई गरीबी के कारण भूखे मरने की बात हो रही है।समाचार लिखे जाने तक मृतक के बारे मे कोई पता नही चल सका है।इस सम्बन्ध मे चौकी प्रभारी मिथिलेश सिंह ने  शव मिलने के पुष्टि की है और मृतक के पते की तालाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे