अमरजीत सिंह
फैजाबाद: किराना की दुकान से दिनदहाड़े एक बोरी चावल चुराकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर माल समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।भुक्तभोगी दुकानदार ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
घटना मवई थाना क्षेत्र के उमापुर गांव की है।यहां के शिव कैलाश की उमापुर गांव में किराना की दुकान है।दुकान छोटी होने के नाते उन्होंने चावल,दाल व् अन्य दैनिक उपभोग का सामान दुकान के बाहर लगा रखा है।भुक्तभोगी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह ग्राहकों को सौदा देने में मशगूल था।इसी दौरान एक युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए एक बोरी चावल लेकर भागने लगा।उसकी नजर उसपर पड़ी तो उसने गोहार लगा दी।जिस पर वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे चावल की बोरी के साथ पकड़ लिया।दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर बाबा बाजार पुलिस चौकी ले आई।पकड़ा गया युवक इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कछौली निवासी रवि पुत्र रामतेज बताया जाता है।
मवई के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ