अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी सीबीआई अफसर बनकर लोगों पर धौंस जमा रहे व् गाली गलौज कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार को तीन युवक नशे में धुत अपने को सीबीआई अफसर बताकर रामपाल,गोपाल आदि लोगों के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे।ग्रामीणों ने जब उनसे पूंछताछ की तो युवकों ने बताया की एक पखवारे पूर्व रामगोपाल,जगदंबा और रामदीन के मध्य किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।वह लोग उसी प्रकरण की जांच करने आये थे।ग्रामीणों को उन पर शक हुआ।तो उन लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे बाबा बाजार चौकी प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ले आये।चौकी प्रभारी के मुताबिक पप्पू पुत्र राम आशीष,आनन्द पुत्र राजन पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली गांव व् दरोगा पुत्र दयाल मवई थाना क्षेत्र रेछ गांव के रहने वाले हैं।
मवई के थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया की युवकों से पूंछताछ की जा रही है।अभी तक इस मामले में तहरीर नही मिली है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ