अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा मजरे रमडिहा में आज एक महिला गांव के ही एक दलित युवक के साथ भागने की तैयारी कर रही थी।गांव के ही एक युवक ने इसकी सूचना डायल 100 पर कर दी।सूचना पाकर डायल 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच कर दोनों को हिरासत में लेकर चौकी इंचार्ज बाबा बाजार के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम नयापुरवा मजरे रमडिहा में आज एक महिला अपने से कम आयु के राम कुमार रावत पुत्र पारस नाथ रावत के साथ भागने की तैयारी कर रही थी।इसकी भनक जब गांव के रमेश चन्द को लगी तो उन्होंने तत्काल डायल 100 पर इसकी सूचना कर दी।सूचना पाकर पी आर बी 0925 के कमाण्डर महेन्द्र बहादुर सिंह,सब कमांडर मो0 आतिफ खाँ,चालक/ सिपाही अनिल यादव तत्काल मौके पर पहुँच कर महिला व् उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर बाबा बाजार चौकी पर भेज दिया।चौकी इंचार्ज सतेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि महिला चार बच्चों की माँ है।महिला को उसके पति के साथ भेज दिया गया तथा राम कुमार रावत को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ