Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इण्डिया अगेन्स्ट रेप ने रखा सामूहिक उपवास , बलात्कार पीडिताओ के लिए छेड़ी मुहीम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :किसी भी उम्र की महिला के साथ बलात्कार होने पर दोषी को फांसी की सजा दिये जाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये इससे जुड़े मामलों की सुनवाई 90 दिनों में पूरी करने, एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़िता व उसके परिवार के सुरक्षा की गारण्टी, पूरे देश में शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध तथा पोर्न वेबसाइटों, अश्लील फिल्मों, विज्ञापनों, साहित्य व गीतों पर रोक लगाने की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम इण्डिया अगेन्स्ट रेप के चौथे चरण में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिन के सामूहिक उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के हर वर्गों के जागरूक नागरिकों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। 


सुबह 10 बजे शुरू हुआ उपवास शाम 5.00 बजे समाप्त हुआ। शहर के बेलवाड़ाडी मोहल्ले का युवक राजकुमार कार्यक्रम का प्रेरणास्रोत बना। ह्वील चेयर पर चलकर राजकुमार जब सत्याग्रह में शामिल होने पहुंचा तो लोगों की आखें भर आयीं। राजकुमार एक भयानक सड़क हादसे का शिकार होकर हाथ पैर से अक्षम होकर करीब एक दशक से अपना इलाज करवा रहा है। इण्डिया अगेन्स्ट रेप के संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने उसे मिठाई खिलाकर उपवास तोड़वाया। उपवास में शामिल सैकड़ों लोगों को जब पता चला कि राजकुमार बना करने के बावजूद ऑटो में बैठकर अपनी मां के साथ उपवास में सम्मिलित होने आया तो लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। 


इससे पहले सुबह 10 बजे समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह, मोहम्मद अकरम, युवा नेता महेन्द्रनाथ यादव, डा. सिम्मी भाटिया, ज्योति पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, लवकुश यादव, कमाल अख्तर, डीसी दुबे, डा. नवीन सिंह, पीएन दुबे, डा. अजीत श्रीवास्तव, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, डा. रामकृष्ण लाल जगमग, आनंद राजपाल, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार शुक्ल ‘विमल‘, सुनील कुमार भट्ट, राजकुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कसौधन, विनायक श्रीवास्तव, अम्बरीष त्रिपाठी, जितेन्द्र चौधरी, जय प्रकाश गोस्वामी, अमिता श्रीवास्तव की मौजूदगी में रामधुन (रघुपति राघव राजाराम) के साथ किया गया। राना दिनेश प्रताप सिंह ने बस्ती से शुरू की गई मुहिम इण्डिया अगेन्स्ट रेप को हर संभव सहयोग देते हुये देशव्यापी बनाते हुये निर्णायक स्थिति में ले जाने का संकल्प लिया। उन्होने कहा बस्ती से शुरू हुई मुहिम को एक दिन सफलता मिलेगी और बस्ती जनपद पर लोग गर्व का अनुभव करेंगे। 


समाजसेवी मोहम्मद अकरम एवं लखनऊ से आईं हेमा सिंह ने कहा बलात्कार को श्रेणीबद्ध कर सजा का निर्धारण किये जाने पर नीति नियामकों की निंदा की। उन्होने कहा इण्डिया इण्डिया अगेन्स्ट रेप मुहिम सवा सौ करोड़ देशवासियों की आवाज है। अधिवक्ता हरिभजन लाल श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र चौधरी ने कहा बलात्कार जैसा कोई दूसरा जघन्य अपराध नही है। 90 दिनों में दोषियों को सजा मिलने लगे तो अपराधियों में खौफ होगा और पीड़ितों का तसल्ली मिलेगी। अभयदेव शुक्ल ने ओजस्वी भाषण में बलात्कारियों को सबक सिखाने के लिये फांसी से भी कठोर सजा की मांग किया।  प्रेमशंकर द्विवेदी, भानु प्रताप सिंह, बाबूराम सिंह, मुन्ना पाण्डेय, सैयद दानिश, मध्य प्रदेश से आईं आकृति मिश्रा, दिल्ली से आये अमित श्रीवास्तव, विशाल पाण्डेय पंकज त्रिपाठी, अमन प्रताप सिंह, आदित्य त्रिपाठी, रमेश बहादुर सिंह, महन्थ गिरजेश यादव, सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। प्रमुख रूप से बीपी लहरी, राजकुमार पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, डा. वीएच रिजवी, भारती कसौधन, इन्द्रावती कसौधन, राधा, विनीता, रीता, शकुन्तला, गुड़िया, पूजा, अवनीश सिंह सकहत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे