Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नाटक में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर महिला कांग्रेस ने किया ख़ुशी का इजहार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :कर्नाटक में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपनी जीत मानते हुये महिला कांग्रेस ने पटाखे जलकार खुशियों का इज़हार किया। उपाध्यक्ष ज्योति पाण्डेय के नेतृत्व में पाण्डेय बाजार में इकट्ठा हुई महिला नेत्रियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुये मिठाईयां बांटा और पटाखे जलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। ज्योति पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार किया है, 

लेकिन कांग्रेस नेतृत्व की सक्रियता और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उसका चेहरा देश के सामने ला दिया। कार्यक्रम में नीलम विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, राधा देवी, कैलाशपति सोनी, जुब्रा देवी, सुभावती, कंचन श्विकर्मा, अन्नू मिश्रा, पल्टन शर्मा, विनीत मिश्रा, विवेक मिश्रा, लालचंद सोनकर, रमेश यादव, विनय विश्वकर्मा, अम्बरीष त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे