Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर से निकला तेरह वर्षीय नाबालिक हुआ गायब,छपिया पुलिस में मामला दर्ज


गोंडा:छपिया पुलिस ने कक्षा सात मे पढ़ रहे बालक के लापता होने के मामले मे बालक की मां उपासना सिंह की तहरीर पर अज्ञात के बिरूद्द भादवि की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।मामला 
मसकनवा बाजार से सटे भवाजितपुर ग्राम का है।बालक की मां उपासना सिंह ने बताया कि वह जीजीआईसी मसकनवा मे टीचर है।जो खेमराजपुर जनपद बस्ती की निवासी हैं।नौकरी के कारण वह मसकनवा के भवाजितपुर मे रह रही है।पीङिता ने बताया कि उसका लङका नवनीत सिंह 13 वर्ष जो मसकनवा बाजार के सेंट जोसेफ स्कूल का छात्र है।शनिवार को सुबह 8 बजे घर से निकला उसके बाद वो लौटकर वापस घर नही आया।उपासना सिंह ने बताया कि उसका बेटा कल सुबह पांच बजे जिम गया था।जिम से वापस आने के बाद आठ बजे तक घर पर ही था।उन्होंने बताया कि आठ बजे के बाद घर से बाहर निकला। तब से घर नही आया।बच्चे के लापता होने परिवारीजनो का रो रो कर बुरा है। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि गायब हुये बालक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ भादवि 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बच्चे की खोजबीन जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे