डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के नियामतपुर में नाबदान व छज्जा निकालने से मना करने पर दबंगों ने रविवार सुबह एक पत्रकार को दौड़-दौड़ा कर पीटा व सीने पर कट्टा रखकर जान लेने की कोशिश की पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।
राष्ट्रीय राजधानी से प्रकाशित एक हिन्दी मासिक पत्रिका व इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल के जिला संवाददाता व नियामतपुर निवासी धनुष धारी पांडेय द्वारा दर्ज कराये गये केस के अनुसार विपक्षी वादी की जमीन में नाबदान व छज्जा निकाल रहे थे। जिसके सम्बंध में वादी ने शनिवार को स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छज्जा निर्माण रोकवा दिया था। रविवार सुबह विपक्षियों ने जब फिर काम शुरू किया, तब वादी के रोकने पर गांव के ही विपक्षीगण केदारनाथ पांडेय,आनन्द पांडेय व तारकेश्वर उर्फ लाले ने प्रार्थी को पकड़कर मारना शुरू किया तथा कुऐं में लटकाकर सीने पर कट्टा रखकर कहा कि जान से मारकर इनके तीनों दामादों को कत्ल में फंसा दो। हल्ला गोहार सुनकर इकठ्ठा हुए गांव के तमाम लोगों ने इनकी जान बचायी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर वादी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। स्थानीय सीएचसी से उन्हें जनपद चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ