इलाहाबाद जोन के आईजी समेत मौके पर पहुचे पुलिस के आलाधिकारी
मनीष ओझा
प्रतापगढ । प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री के परिवार में हुई लाखो चोरी की सूचना पर पुलिस हलाकान रही । मौके पर इलाहाबाद जोन के आईजी ने साथ के साथ जिले के पुलिस के आलाधिकारी भी पहुँच कर जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा किया है! जानकारी के अनुसार जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के करमाही गांव में शनिवार की रात प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के भाई के घर चोरों ने जमकर कहर बरपाया ।
समानो को तितर बितर कर नगदी व लाखों रुपए के समान पर हाथ फेर दिया। बताया जाता है कि चोरो ने लगभग 20 लाख के गहने वह 4:30 लाख रूपए नगद लेकर चंपत हो गए । रविवार सुबह परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस को जब सूचना मिली तो आनन - फानन मे पुलिस के उच्चाधिकारी व फारंसिन्क टीम के साथ मौके पर पहुच गये और जॉच पडताल शुरू कर दी। एसपी संतोष कुमार व इलाहाबाद जोन के आईजी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने जल्द से जल्द चोरी की घटना की खुलासा करने का दावा भी किया ।
परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह के घर से लगभग 10 से 12लाख रुपए के जेवर व 3:30 लाख रूपए नगद चोरों ने पार किया । परिजनों का कहना था कि वह लोग छत पर सोए हुए थे चोर छत के रास्ते से ही आए और कुछ दवा वगैरा उन लोगों के ऊपर छिड़क दिया जिससे सभी लोग बेहोश हो गए और चोरों ने घर में जमकर तांडव मचाया ! सभी कमरों की अलमारी अटैची व सन्दूक से तोड़कर लाखों के माल लेकर रफूचक्कर हो गए ! वही प्रधान उषा सिंह के पति सुरेश सिंह के घर में भी चोरों ने लगभग 10 से 12 लाख रुपए के जेवर व एक लाख नगद पार कर दिया ! जबकि रविवार को राज्यमंत्री के चचेरे भाई की तेरहवीं भी है पूरा परिवार भी इकट्ठा हुआ था इसके बावजूद भी चोरो ने घटना को अंजाम दे दिए! कुछ भी हो पुलिस घटना की हकीकत खगालनें में जुटी है ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ