सुनील उपाध्याय
बस्ती । अच्छी सड़कें, जल निकासी की व्यवस्था से निश्चित रूप से विकास की गति में तेजी आती है और लोगों का जीवन सवरता है। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने रविवार को बस्ती मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत गनेशपुर के झलहा एवं रामपुर खलगवा में विधायक निधि से निर्मित इण्टर लाकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किया।
कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के आवश्यकताओं को देखते हुये प्राथमिकता के स्तर पर विकास कार्यों का क्रियान्वयन चल रहा है। विधायक निधि के साथ अन्य योजनाओं के द्वारा भी कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपस्थित नागरिकों को विधायक दयाराम चौधरी ने भरोसा दिलाया कि चरणबद्ध ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जायेगा।
झलहा एवं रामपुर खलगवा में विधायक निधि से निर्मित इण्टर लाकिंग सड़क के लोकार्पण अवसर पर राजकुमार शुक्ल, राजन श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, सुरेश चौधरी, मण्टू श्रीवास्तव, विक्रम गुप्ता, लालचंद चौधरी, आलोक श्रीवास्तव, बजरंगी राजभर, जगदम्बा चौधरी, बरखू मौर्या, आशीष चौधरी, धर्मराज मौर्या, जय प्रकाश पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, श्यामभवन चौधरी राम पियारे पाण्डेय, लवकुश राजभर, विजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ