Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों के कर्मचारी कर रहे है आटो चालकों का उत्पीड़न,हुवा मंथन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक 20 मई रविवार को राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में अजीजुर्रहमान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आटो चालकों के उत्पीड़न, नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों के कर्मचारियों द्वारा कचहरी, रोडवेज, फुटहिया, जिला अस्पताल चौराहा, बड़े बन चौराहा आदि पर बिना रसीद दिये की जा रही मनमानी उगाही पर चिन्ता व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मनमानी वसूली बंद न हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये उपाध्यक्ष मो. हारून ने कहा कि नगर पालिका का आटो स्टैण्ड कहा है कुछ नहीं पता, स्टैण्डों का मतलब सुविधा देना नहीें वरन जबरिया वसूली कर लेना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ठेकेदारों के कर्मचारियां हाथो में लाठियां लिये दिन में शराब के नशे में वसूली करते हैं और विरोध करने पर आटो चालकों के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। मांग किया कि अवैध वसूली को तत्काल रोका जायेगा। 
आटो रिक्शा चालकों  की बैठक में वकील अहमद, अशोक तिवारी, जावेद अहमद, मो. मोईच, देवेन्द्र सिंह, सचिन, दुर्गा सिंह, काली प्रसाद, लालमन, राजन गुप्ता, रविन्द्र शुक्ल, अमरनाथ द्विवेदी, शंकर बिहारी, अकबर, खुर्शीद, फिज्जू आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे