अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:घर में अकेली पाकर दलित महिला के साथ ग्राम प्रधान पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया हल्ला गुहार पर जब पड़ोसी दौड़े तो उक्त आरोपी मौके से भाग निकले महिला की तहरीर पर कार्यवायी के बजाय हीला-हवाली हो रही थी लेकिन मामला तूल पकड़ता देख कोतवाल ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति को शांति भंग की आशंका में चालान किया
मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर मख्दूमी का है ग्राम प्रधान नोसीन बानो के पति हसीब खां उर्फ चुन्नू पर गॉव की एक महिला के घर में घुसकर दरवाजा बंदकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है घटना की तहरीर पीड़िता ने सोमवार की सुबह ही कोतवाली पुलिस को दी पुलिस की लचर कार्रवाई को देखते हुए मामला पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर सिंह के पास पहुंचा सीओ ने कोतवाल जयवीर सिंह यादव को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि प्रधान पति हसीब खां के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा कायम कर शांति भंग में चालान भी कर दिया गया है एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई पर आरोपी प्रधान पति को जेल भेज दिया गया है वही प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज करते हुए कहा है कि राजनितिक द्वेष की भावना से उन्हें फ़र्ज़ी मुक़दमे में फंसाया जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ