अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना के दर्जनों गावो में अवैध शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रूप धारण कर चुका हैं।मवई के कछिया सहजना द्वारिकापुर अमौनी कलापुर भवानीपुर सलारपुर नरौली बहापुर सैदपुर कसारी सैमसी नेवरा रजनपुर कुशहरी अमराई गाव सुनबा विहारा सहित तमाम गावो में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा हैं इस पर अंकुश लगाने के लिये जहा पुलिस छापेमारी से कतरा रही हैं वहीं गांव में आसानी से मिलने के कारण युवा भी इसकी लत में आ रहे है इसको रोकने के लिये मवई थाना प्रभारी रहे जयबीर सिंह यादव ने 40 दिन का एक माह अभियान चलाया था जिसमें गांव गांव जाकर बैठक कर इस गंदे धंधे से दूर होने की शपथ दिलाते थे।इनका स्थानांतरण होते ये धंधा पुनः फलने फूंके लगा इसी तरह पटरंगा थाना क्षेत्र की बात करें तो थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटरंगा गांव में अबैध शराब को लेकर एक पूरा तालाब दूषित है जिदकी सच्चाई किसी से नही छिपी है इसके अलावा नगरा लालपुर बाकरपुर बकौली मैरामऊ मखदूमपुर गंजकरी बाजिदपुर पासिनपुरवा गांव में ये अबैध धंधा खूब फल फूल रहा है ऐसा नही कि इससे पुलिस अंजान है अफसरों का निर्देश मिलते ही यहां की पुलिस बहुत आसानी से एक दो लोगों को पांच दस लीटर अबैध शराब के साथ पकड़ते है फिर चंद रुपये लेकर देर शाम तक निजी मुचलके पर छोड़ देते है इस बावत मवई थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव का कहना हैं कि समय समय पर अभियान चलाया जाता है और इन्हें पकड़कर करवाई कर इस धंधे को बंद करने को समझाया भी जाता है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ