Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार की मानसिकता शुद्ध करने हेतु शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि शुद्धि हवन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! प्रांतीय नेतृत्व जितेंद्र शाही के आदेशानुसार 3 दिवशीय धरने के पहले दिन जिला कचहरी प्रतापगढ़ में प्रांतीय सचिव व जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया धरने को संबोधित  करती हुई रीना सिंह ने बताया की 25 जुलाई को समायोजन निरस्त होने के बाद से आज तक सैकड़ो साथी मर चुके है लेकिन सरकार के कानो में जू तक नही रेग रही है आज की वर्तमान सरकार ने अपने संकल्प। पत्र में रखा था की 3 महीने में शि।मि।के स्थाई रोजगार की व्यवस्था करेगे लेकिन लेकिन ऐसी सरकार हमने नही देखि की  जिसका शीर्ष नेतृत्व वोट लेने के लिए मीडिया पर चिल्ला चिल्ला कर कहा हो और वोट लेने के बाद ठोकर मार दे  इसका मतलब  इस सरकार के नेता दोगली बात करते है उन्होंने बताया की  पूर्व  में बड़े बड़े आंदोलन किये गए लेकिन सरकार ने सिर्फ हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया और जेल में डाल दिया बड़ी बड़ी धाराए लगा दी यही तक नही नौकरी से निकालने की भी योजना  बनाई गई क्या यही लोकतंत्र है क्या शि मि देश का नागरिक नही है संबिधान हमे बोलने व् सभा करने का अधिकार देता है और इस सरकार में जो अपने हक़ की मांग करता है उसकी आवाज को दबाया जाता है ! उन्होंने  प्रधान मंत्री व  देश  के क़ानून मंत्री जी को इस और ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा की यदि लोकतंत्र में कोई ब्यक्ति बिना बहुमत के सीएम की शपथ ले सकता है और बहुमत बाद में सिध्द करता है तो क्या शि मि बिना टेट स अ नही बन सकता इसलिए  पीएम साहब पहले मेरा पद बहाल करो  रही बात टेट की तो हम बाद में टेट पास कर लेगे  ।देश में दो तरह के क़ानून नही चल  सकते । एक तरफ  जहाँ उ प्र के अन्य प्रान्तों में शि मि के स्थाई करण की ब्यवस्था की गई है और आपकी ही सरकार है तो उ प्र में क्यों  नही ।संगठन इस भेद भाव को बर्दाश्त नही करेगा उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द सरकार शि मि के प्रतिस्थाई  निर्णय ले अन्यथा की स्थिति में शि मि उतारू हो चुका है  सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा जब तक सम्मान वापस नही मिलेगा ! उन्होंने टेलीविजन के मीडिया बंधुओ से निवेदन किया की जब मा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह संकल्प पत्र पढ़ रहे थे उस समय  आपलोग  लाइव दे रहे थे तो आज आपलोग हमारी मदद करे और मा शाह जी से प्रश्न करे की आपने शि मि के लिया ज्या रास्ता निकाला 3 महीने का वादा था 12 महीने  बीत गए । पूर्व निर्धारित  कार्यक्रम के अनुसार जिला कचहरी में माता जी की मंदिर के समक्ष सरकार की मानसिकता शुध्द करने हेतु बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके माता जी से याचना की गई । अपराह्न 3::00 बजे एसडीएम  साहब धरना स्थल पर आये और उनके माध्यम से उप्र शासन व् मुख्य मंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया । रीना सिंह ने जनपद के समस्त शि मि से अपील की की नीद से जागो  धरने में आओ अपनी एकता को बनाये रखो ये  परीक्षा की घड़ी है रास्ता भटक गए तो कुछ नही होने वाला है इसलिए  आपलोग सत् प्रतिशत संख्या में कल धरने के दुसरे दिन समय से उपस्थित हो। धरने में प्रमुख  रूप से वरि उपा सरला सिंह, उपा देवेन्द्र पुष्पाकर ,राजकुमार शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष , संतोस  यादव, रमाकांत तिवारी , कमलेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, राजेश मिश्र, जगतपाल यादव, सतेंद्र विश्वकर्मा, गंगा राम दुबे, आशीष तिवारी, राम सिंह यादव, उमेन्द्र , पंकज  सिंह,  अनिल ,मनोज, राज कुमार सिंह, अनीता ,शिक्षा सिंह, कंचन शुक्ला, कुसुम सिंह, अनीता सिंह, सहित हजारो की संख्या में शि मि साथी उपस्थित रहे । संचालन जिला प्रवक्ता  सुरेश सरोज ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे