Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बभनजोत ब्लाक मुख्यालय के पूर्वी छोर का विकास होना अतिआवश्यक:शारदाकांत पांडेय


गोंडा:-हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शनिवार को खोड़ारे के अलीपुर बाजार में एक बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू यादव ने किया। मुख्य अतिथि हियुवा के जिला अध्यक्ष शारदाकांत पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए जिला कहा कि माननीय योगी जी के आदेशानुसार सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।जिससे दबे-कुचले लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि बिचौलियों पर ध्यान दें जिससे आम आदमी दलालों के चंगुल में न आएं।उन्होंने कहा कि बभनजोत ब्लाक मुख्यालय के आखिरी पूर्वी छोर पर है।जिसका विकास होना अतिआवश्यक है।जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री नहीं है उनका एक एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री है।हमारा मौलिक अधिकार क्या है हम लोगों को समझना जरूरी है।तभी हम अपनी जिम्मेदारियों को समझ पायेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना घर का खाएंगे अपना खून पसीना बहाएगें रामराज हम लाएंगे। तहसील अध्यक्ष अमर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की योगी सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाएं।इस मौके पर प्रवीण मिश्रा रोहित माता मानिक राम कश्यप विकास यादव विजय शंकर मिश्रा राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे