सुनील उपाध्याय
बस्ती : कलवारी थाना क्षेत्र में सेमरा चीगन निवासी असरफी गुप्ता (65) पुत्र भरोसे की मनोरमा नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ही घर से निकले असरफी जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो घर के लोग ढूढ़ना शुरू किया। रात करीब 10 बजे के आसपास लोग जब नदी के घाट पर पहुंचे तो नदी के किनारे पानी में असरफी की लाश मिली।
परिजनों ने बताया कि अशरफी नगर बाजार थाने के हथिया में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शुक्रवार की सुबह निकले थे। शाम को वापसी में मनोरमा नदी पार करते समय रात होने के कारण घाट का अंदाजा नहीं लगा पाये और नदी में दूसरी जगह उतर गये। जहां पर कीचड़ था और वह फंसकर पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ