Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टुल्लू पंप से करंट लगने से बाइक मकैनिक की मौत





सुनील उपाध्याय
बस्ती : राजामैदान में थोड़ी सी असावधानी के चलते बाइक मकैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। गोपाल विश्वकर्मा (45) निवासी राजा मैदान अपनी दुकान पर बाइक बना रहे थे। पास में बन रहे नए घर की दीवार पर पड़ोसी नमी कर रहा था। पानी का फोर्स अधिक होने के चलते पाइप टुल्लू पंप से निकल गया। पड़ोसी ने पाइप लगाने में मदद मांगी। टुल्लू के पास पहुंचे गोपाल विश्वकर्मा बिना बन्द किए पाइप को लगाने लगे। इस दौरान पानी की बौछार पंप पर पड़ी और करंट उतर गया। वह पंप से चिपक गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गोपाल की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे परिजन, पड़ोसी व वहां मौजूद अन्य सभी हतप्रभ रह गए। वह अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को छोड़ गये। यह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे