शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । आधी तूफान के दौरान गत दिनो जिले के अन्तू थाना क्षेत्र के पदुमपुर लगी आग से तवाह हुए लगभग चार दर्जन से अधिक अग्नि पीडित परिवारो की मदद में जहॉ कई समाजसेवी संगठन पहुच कर पीडित परिवारों की मदद में आगे आ रहे है वही शनिवार को पुनः लायंस क्लब गौरव प्रतापगढ के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा क्लब की महिलाओ ने पदुमपुर पहुच कर अग्नि पीडित परिवारों की मदद में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाजसेवी / प्रमुख व्यवसायी लायन संजीव अाहूजा ने अगुवाई में पदुमपुर लंगडापुर गॉव पहुच कर अग्नि पीडित परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को सिलेसिलाए वस्त्र साथ खाने की समाग्री तथा सभी परिवारो को 7- 7 बर्तन की व्यवस्था कराई । बता दे लायंस क्लब गौरव प्रतापगढ के पदाधिकारियों ने जब गत दिवस उक्त गॉव मदद मे पहुचे थे तो देखा की पीडित परिवारो को जरूरतमंद की वस्तुओं तो उपलब्ध हो जा रही है किन्तु भोजन पकाने की व्यवस्था नही थी जिस शीघ्र वर्तन की व्यवस्था कराए जाने का अश्वासन दिया था और शनिवार को पहुच कर वादा पूरा किया,जिससे पीडित परिवारो के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी ।
इस दौरान लायन सजीव अहूजा ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को एक सामाजिक प्राणी बनाया है। जिससे मनुष्य का कर्तव्य है कि वे अपना सामाजिक दायित्व निभाए। समाज में किए जाने वाले सेवा भावी कार्यों के लिए लायंस क्लब गौरव सदैव बढचढ कर भागीदारी निभाता है । उन्होने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए भावना अच्छी होनी चाहिए। श्री अाहूजा ने कहा कि नारी परिवार की धुरी और समाज की एक महत्वपूर्ण इकाई है। जो आज अग्नि पीडित परिवारों की मदद में आकर सेवा भावना से कार्य की है।इस दौरान पूनम आहूजा ने कहा कि निर्धन व पिछड़े तबके के लोगों की सेवा ही नारायण की सेवा करने के समान है।इस दौरान प्रमुख रूप से श्वेता खंडेलवाल सारिका, कुनदनानी, प्रेम खन्डेलवाल.,
श्रद्धा केसरवानी, डौली केसरवानी ,मिनी कौर ,पुष्पांजली शुक्ला ,सुनीता गुप्ता ,रेनू केसरवानी सहित आदि मौजूद रही ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ