शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । भाजपा के कर्नाटक में हारने से कांग्रेसजनों मे भारी उत्साह के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के निर्देशन में जिले के सांगीपुर में प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अंशुमान तिवारी के नेतृत्व में मिठाई बाटी कर जश्न मनाया ।इस दौरान अंशुमान तिवारी ने कहा बीजेपी के हारने से अमित शाह और नरेंद्र मोदी का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया | इस मौके पर सरकार गिरने पर ढोल ताशा बजाने के साथ एक दूसरे को कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाई और राहुल गांधी को जीतने के उपलक्ष्य में बधाई दी गई |वक्ताओ ने कहाकि भाजपा ने लोकतंत्र संविधान की हत्या की है, लेकिन हम सभी कांग्रेसी जन सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते हैं | जिसके कारण भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की गई | इस मौके पर संतोष सिंह अमर बेददी ओम् पांडेय, शिव लाल,ओम् प्रकाश,छोटे लाल,नितिन शर्मा ,पिंटू तिवारी ,सूर्य नारायण आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ