Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में सत्र के अन्तिम दिन शनिवार को साल भर उत्कृष्ठ  प्रदर्शन करने वाले शाइनिंग स्टार्स बच्चो को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल और प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चो को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि इस स्कूल ने अपने विशेष प्रयासो से समाज मे परिषदीय विद्यालयों की दुर्दशा के बीच अपनी अलग और उत्कृष्ठ पहचान बनाई है। स्कूल परिसर,साज सज्जा, नामांकन, ड्रेस कोड, स्मार्ट क्लास आदि सुविधाओं के विकास में इस स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने अपने व्यक्तिगत प्रयासो से सराहनीय कार्य किया है। आज यह विद्यालय पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने बच्चो का आह्वान किया कि वे खूब पढ़े लिखे और इस स्कूल का नाम और रोशन करें।
प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि बच्चो में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 प्रमुख वर्गों उपस्थिति, स्वच्छता, अनुसाशन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सह शैक्षिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो का चयन किया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसी तरह के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 30 बच्चो को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिह्न देकर समानित किया गया। 
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र, एसएमसी मैनावती देवी, आरती, रीना,सोनू वर्मा, विभा चाहर और एकता सिंह,साजिदा, शैल, राजमणि यादव सहित गांव के तमाम अभिभावक भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे