Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूदौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न सोते दिखे लापरवाह अधिकारी


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:  रूदौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न विधायक राम चंद्र यादव रहे मौजूद
रूदौली में उपजिलाधिकारी पंकज सिंह की अनुपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।सबसे अधिक राशन कार्ड से सम्बंधित मामले दर्ज किये गए।पुष्प कुमारी निवासिनी सैदपुर,राम सुमिरन निवासी मीनापुर फगौली,नाजरीन निवासिनी माकन गंज व् श्याम निवासिनी भटमऊ नारायणपुर सहित 13 शिकायते राशन कार्ड सम्बंधित दर्ज की गयी।चुन्नीलाल निवासी सूफियाना,वदीवूल निवासी चंद्र मऊ बैरम,रोशन कुमार व् सादिक़ अली निवासी संडवा सहिंत 8 शिकायतें अवैध क़ब्ज़ा के सम्बन्ध में दर्ज हुई।लखराजा निवासिनी हंसराजपुर,कमलेश देवी निवासिनी नैयामऊ ने पारिवारिक हेतु।मंशाराम निवासी पुराय,प्रदीप कुमार निवासी गनौली,धनीराम निवासी सिपहिया व् पिंटू यादव निवासी जरायल कला ने विधुत विभाग से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई।राम नेवाज निवासी द्वारिकापुर व् शैलेन्द्र कुमार निवासी सरैठा सहित 7 अन्य लोगो ने प्रधान मंत्री आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया
वहीँ श्यामलाल निवासी ऐहार,रोहित मिश्रा निवासी अजरका व् वीरेन्द्र कुमार निवासी मुजफ्फरपुर ने गन्ना के सट्टे के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराई।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायतें दर्ज की गयी जिनमे 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिकायतों की सुनवाई के दौरान कुछ लापरवाह अधिकारी सोते हुए भी देखे गए।इस मौके पर विधायक राम चन्द्र यादव,तहसीलदार राम जनम यादव,क्षेत्राधिकारी अमर सिंह,कोतवाल जयवीर सिंह,अधिशाषी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन,ब्लॉक प्रमुख मवई मीना कुमारी सहित राजस्व व् अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे