अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रूदौली33/11केवीए विद्युत उपकेन्द्र रुदौली देहात के दोनो ट्रांसफार्मर में बीती रात आग लग गई।आग पर फायर ब्रिगेड के आने पर काबू पाया जा सका। उप केंद्र के लगभग 10 हजार उपभोगताओं के घरो में अंधेरा हो गया।उपकेन्द्र के जल जाने से देहात क्षेत्र की विधुत आपूर्ति रात से पूरी तरह बन्द हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 1 बजे एकाएक विधुत उपकेन्द्र रुदौली देहात के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई।जब तक रात के स्टाफ कर्मी समझ पाते आग ने 5 एमबीए के बगल रक्खे दूसरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। मोके पर एसएसओ कान्ति सिंह ने उपकेन्द्र में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम सहित उच्चाधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही जेई विकास आर्या विधुत उपकेन्द्र रुदौली शहर के जेई भी तत्काल पहुच गए। आग को बुझाने के लिए रामसनेहीघाट और रौनाही फैज़ाबाद से आये अग्निशमन दस्ते ने काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू किया।मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राज किशोर राय ने अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व किया।इस दौरान पानी की किल्लत भी पैदा हुई।एक ही परिसर में विधुत उपकेन्द्र देहात के दस कदम की दुरी पर स्थापित विधुत उपकेन्द्र रुदौली शहर की आपूर्ति बन्द कर दी गई।जिससे रुदौली शहर सहित भेलसर में आपूर्ति मंगलवार की सुबह तक नही हो सकी।ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 13 मई की रात नौ बजे से बंद है,48 घण्टे से ज्यादा समय हो गया सप्लाई चालू नही हो सकी।रविवार देर रात आई तेज आंधी के फाल्ट सही भी नही हुआ था कि सरैठा,खुर्दहा,मुजफ्फरपुर,ऐहार, शुजागंज सहित सभी फीडर से आपूर्ति बन्द हो गई।मोबाइल फोन तक चार्ज नही हो पा रहा है विधुत उप केंद्र रूदौली में विधायक राम चंद्र यादव ने आग लगने की जानकारी ली।उपकेन्द्र पर आये मुख्य अभियंता फैज़ाबाद से जल्द दोनों ट्रांसफार्मर बदलवाने और शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की विधुत आपूर्ति शुरू कराने के लिए कहा।मुख्य अभियंता वितरण फैज़ाबाद ए के सिंह ने बातया कि अब तक की जाच में सोमवार की रात आंतरिक खराबी से 10 एमबीए ट्रांसफार्मर के एचटी लाइन की बुसिंग टूट गई।इस वजह से ट्रांसफार्मर से निकले तेल से आग लग गई।तेज आग से बगल रक्खे 5 केबीए ट्रेसफार्मर भी जलने लगा।मुख्य अभियंता ने बताया की मुख्य अभियंता ऊर्जा प्रणाली को पत्र लिखकर 33/11केवी रूदौली शहर उपकेन्द्र पर मंगलवार से 20 मई तक 24 घंटे अनावरत आपूर्ति के लिये पत्र लिखा गया है।उपकेन्द्र रुदौली शहर सहित विधुत उपकेन्द्र रुदौली देहात के सभी फीडरों को रोस्टिंग कर बारी बारी सप्लाई की व्यवस्था करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता रुदौली डीके सोनकर को दिए गए है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ