अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए आज तुलसी पार्क संगठन कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के अध्यक्षता में मुख्य रूप से संघठन के पुनर्गठन और बूथ गठन हेतु बैठक सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने नए मंडलों के गठन हेतु विचार विमर्श किया । जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेक्टर वार ग्राम चौपाल का आयोजन 1 जून से 15 जून तक पूरे ग्राम में चौपाल लगाए जाएंगे । यह चौपाल पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति वाले ग्रामों में लगाकर गाँव के गरीब किसान की समस्याएं के समाधान एवं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की समीक्षा करते हुए तुरंत लाभ दिलाये जाने की बात कही और जिनको लाभ नहीं मिला हैं उनको फार्म भरा कर या आवश्यक कार्यवाही कराकर उन्हें भी लाभ दिलाया जाए। उन्होंने ग्रामसभाओं की समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए अवगत कराने का निर्देश जारी किया। जिलामहामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू बैठक का संचालन करते हुए सभी कार्य योजनाओं पर व्यापक चर्चा करते हुए सभी कार्यक्रमों के प्रभारी एवं नाम तय किए गए। वही आगामी लोकसभा को भी दृष्टिगत रखते हुए संगठन को विस्तार रूप देने पर भी चर्चा की गई जिसमे जिलाउपाध्यक्ष कुसुम चौहान, रामकरन मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह जिलामहामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी, जगदम्बा प्रसाद सोनकर, जिलाविस्तारक जगतपाल, युवा मोर्चा संयोजक अपूर्व सिंह, महिला मोर्चा संयोजिका मंजू तिवारी, जिलाप्रभारी, मंडल प्रभारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहेे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ