डॉ ओपी भारती
गोण्डा:मंगलवार देर शाम बाइक से गोंडा से वापस आते समय नगवा मोड़ के पास बस की टक्कर लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि बाइक पर ही सवार उसकी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वजीरगंज क्षेत्र के पूरेडाढू निवासी राम चंदर शर्मा द्वारा दर्ज कराये केस के अनुसार उसका पुत्र संजय शर्मा (20) अपनी बहन सपना के साथ मंगलवार की देर शाम बाइक से गोंडा से घर वापस आ रहा था। वह जब नगवा मोड़ के पास पहुंचा तो उसे गोंडा की तरफ जा रही रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी जिससे संजय शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जहां से उसे उपचार के लिए जनपद चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ