शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।जीवीकेईएमआरआई संस्था द्वारा संचालित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा इमरजेन्सी में जरूरतमंदों के लिए लाइफलाइन की भूमिका अदा कर रही है।इस सेवा का उपयोग कोई भी व्यक्ति चैबीस घण्टे निःशुल्क चिकित्सा हेतु ले सकता है।जरूरतमंद व्यक्ति को 108 तीन अंकों का टोलफ्री नम्बर डायल करना होगा और कुछही देर में एम्बुलेंस उस व्यक्ति के पास पहॅुच जायेगी।यह संस्था देश के 14 राज्यों सहित 2 केन्द्रशासित प्रदेशों में जरूरतमंदों को अपनी सेवा निःशुल्क प्रदान कर रही है।जो चिकित्सा,पुलिस तथा अग्नि से सम्बन्धित आदि घटनाओं में अपनी त्वरित सेवा उपलब्ध कराती है।जिसमें गर्भवती महिलाओं,दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों व गम्भीर रोगियों को हास्पिटल तक पहॅुचाने में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा दूर दराज गाॅवों में बसे लोगों के लिए मदतगार साबित हो रही है।नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में जीवीकेईएमआरआई के साउथ जोन आपरेशन हेड संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा 14 सितम्बर 2012 से आम लोगों को आपातकालीन सेवा प्रदान करने के लिए निःशुल्क शुरू हुई जो अब तक लगभग दो लाख विभिन्न दुर्घटनाओं से पीड़ितों की मदद की जा चुकी है।इस संस्था द्वारा देश में करीब 13000 एम्बुलेंस पीड़ित लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।जिसमें उत्तर प्रदेश में 1488 एम्बुलेंस संचालित हो रही हैंा उन्होंने बताया कि 102 एम्बुलेन्स सेवा(नेशनल एम्बुलेंस सर्विस) 17 जनवरी 2014 से संचालित है जो गर्भवती महिलाओं व एक साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है।जिले में 40 जबकि प्रदेश में 2270 गाड़ियाॅ 102 एम्बुलेंस की गंभीर रोगियों की सेवा में लगी हुई है।यह संस्था देश के कुछ राज्यों में माबाइल मेडिकल यूनिट उत्तर प्रदेश व गुजरात में 181 वूमेन हेल्पलाइन,डायल 100,104 हेल्थ हेल्पलाइन,मदर एण्ड चाइल्डट्रेकिंग फैसिलिटेशन सेंटर का भी संचालन कर रही है।गम्भीर रोगियों के लिए यह संस्था एएलएस एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान कर रही है।जो गंभीर मरीजों को छोटे अस्पतालों से बड़े अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए पहॅुचाती हैं।एएलएस सेवा प्रदेश में 14 अप्रैल 2017 से जरूरतमंदों को अपनी सेवा प्रदान कर रही है।एएलएस सेवा की 150 एम्बुलेंस पूरे प्रदेश में चल रही है जिसमें से प्रत्येक जिले में दो-दो एएलएस सेवा की एम्बुलेंस गम्भीर मरीजों को अपनी सेवा प्रदान कर रही है।इस दौरान कम्पनी की तरफ से प्रोग्राम मैनेजर शारदेन्दु शुक्ल,ईएमई रोहित सिंह,मंयक गुप्ता व विकास पटेल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ